फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाजपा नेता ने दी धमकी, संगठन में जिम्मेदारी नहीं मिली तो विधानसभा के सामने करेंगे आत्मदाह

Sat, 25 Jan 2025 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

संगठन में जिम्मेदारी नहीं मिली तो बीसलपुर के एक भाजपा नेता ने आत्मदाह की धमकी दे डाली। भाजपा नेता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर भेजा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर में भाजपा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शरद पाल सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा है कि यदि 25 फरवरी तक उन्हें किसी जिम्मेदार पद पर नामित नहीं किया गया, तो वह विधानसभा के समक्ष आत्मदाह कर लेंगे।

विज्ञापन


पत्र में कहा गया कि वह वर्ष 1988 से भाजपा में पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। वह संगठन के कई पदों पर पूरी ईमानदारी और वफादारी के साथ काम कर चुके हैं। पिता यशपाल सिंह भी भाजपा के पक्के कार्यकर्ता थे। उनके घर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आ चुके हैं। 

आरोप: दूसरे दलों से आने वालों को मिले पद
पिछले दिनों चलाए गए भाजपा के सदस्यता अभियान में उन्होंने बड़ी संख्या में नए सदस्य बनाए। उन्हें इस बात का अफसोस है कि आज तक उन्हें किसी जिम्मेदार पद पर नामित नहीं किया गया है। शरद ने दूसरे दलों से आए लोगों को जिम्मेदार पदों पर नामित करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


पत्र में धमकी दी गई कि यदि 25 फरवरी तक उन्हें किसी जिम्मेदार पद पर नामित नहीं किया गया तो वह विधानसभा के समक्ष आत्मदाह कर लेंगे। शरद पाल ने बताया कि उन्होंने अपने इस निर्णय के बारे में संगठन के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें