नए नियमों को सवर्ण समाज के भविष्य के लिए बताया घातक
इस्तीफे में गौरव शुक्ला ने उल्लेख किया है कि उन्होंने पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और चुनावों के दौरान संगठन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का निष्ठा से पालन किया है। बावजूद इसके केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी संबंधी नए नियमों को वह सवर्ण समाज के भविष्य के लिए घातक मानते हैं। उनका कहना है कि नए नियमों से आने वाली पीढ़ियों पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
गौरव शुक्ला ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि यूजीसी के नए नियमों की वह पूर्ण रूप से निंदा करते हैं और इसी कारण बूथ प्रवासी पद से इस्तीफा दे रहे हैं। लगातार हो रहे इस्तीफों से भाजपा संगठन में हलचल है। वहीं जिले में सवर्ण समाज का विरोध तेज होता जा रहा है। बुधवार को शहर और बीसलपुर नगर में समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।