फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सौहार्द को बिगाड़ रही भाजपा : फूल बाबू

विज्ञापन
बसपा के सम्मेलन को संबो​धित करते पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू । स्रोत - आयोजक
विज्ञापन
अमरिया। शनिवार को यहां बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार अल्पसंख्यक, दलित एवं पिछड़ों पर अत्याचार कर रही है। ऐसा देश की आजादी से आज तक कभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा सबका साथ सबके विकास की बात करती है लेकिन इसके उलट नफरत फैलाकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का काम करती है। कहा कि भाईचारे के नाम पर हिंदू, मुस्लिम के नाम पर एक-दूसरे को लड़ाकर देश के सिंहासन पर बैठना ही भाजपा का लक्ष्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष ने की । इस दौरान बसपा नेता सज्जाद खां, पूर्व प्रधान अख्तर खां, पूर्व प्रधान छोटा, जकाउद्दीन, आसिफ अंसारी, मो. इरशाद,अनीस उर्रहमान सहित काफी लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें