पूरनपुर में नायब तहसीलदार के साथ सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा की टीम । स्रोत - खाद्य सुरक्षा विभाग
पूरनपुर। नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा की टीम ने अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर की दो किराना की दुकानों से बेसन और दो दूधिया से मिश्रित दूध का नमूना लिया।
अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित पुनीत खंडेलवाल और मंडी समिति के समीप कृष्णा किराना की दुकान से बेसन का नमूना लिया गया। इसके अलावा नगर में गांव नदहा निवासी दूधिया रामसरन और गांव मकरंदपुर चौगान निवासी श्यामू से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। लिए गए नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम कुमार यादव, सतीश कुमार भी थे।