फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, रेखा सिंह परिहार और लेखराज भारती बने उपाध्यक्ष

Thu, 19 Mar 2026 02:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में भाजपा ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें चार महिलाओं को जगह दी गई है। 60 से अधिक सदस्य शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में भाजपा ने बुधवार देर रात अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री समेत जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष और सदस्य पद के नामों की घोषणा की गई है। लेखराज भारती, रेखा सिंह परिहार, आयुष मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, नमन प्रताप जी सिंह, अतेंद्र पाल सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


महादेव गायन, मंगली प्रसाद वर्मा और अनुराग अग्निहोत्री को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मंत्री पद पर सतपाल वर्मा, अमित कुशवाहा, विकास बाल्मीकि, नगेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज तिवारी, रेनू राज, सृष्टि गुप्ता और ऋचा सिंह पटेल को जिम्मेदारी दी है। 

विकास पाल सिंह को कोषाध्यक्ष, सदस्य पद पर भीम सिंह चौहान, साकेत सक्सेना, परमजीत कौर, अंकुर गुप्ता, डॉ अनुरिता सक्सेना, भावना सिंह, शीतल रावत, शांति स्वरूप, प्रसून शुक्ला, मुनेंद्र पाल सागर आदि 60 से अधिक सदस्य शामिल किए गए हैं। कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें