फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाजपा नगर अध्यक्ष की पिटाई के बाद थाने में हंगामा, व्यापारी नेताओं पर लगाया आरोप

Fri, 18 Apr 2025 03:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान ने व्यापारी नेता व उनके साथियों पर पिटाई का आरोप लगाया है। घटना के बाद भाजपा नेता के साथ तमाम कार्यकर्ता थाने में जुट गए और हंगामा किया। 
विज्ञापन
थाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान की पिटाई के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। आरोप है कि शुक्रवार सुबह नौ बजे वार्ड के भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नगर अध्यक्ष की पिटाई की। सोने की चेन और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया। घटना के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ सुनगढ़ी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष ने सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि वह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वार्ड के भ्रमण के दौरान लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अचानक दबंग किस्म के चार लोग अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ने दो व्यापारी नेताओं के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: बाईपास चौराहे पर घूम रहे थे युवक-युवती, लोगों ने पूछा- कहां से आए..., फिर खुल गई पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेताओं पर जानलेवा हमला करने के साथ ही गले की चैन और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया गया। जानकारी पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी सुनगढ़ी पहुंचे और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा नगर अध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने तक वह कार्यकर्ताओं के साथ थाने में ही जमा रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें