फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पहले दिन 471 उपभोक्ताओं ने जमा किए 34.61 लाख

Mon, 16 Dec 2024 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के रोडवेज के पास ​स्थित बिजली कार्यालय पर लगाया गया एकमुश्त समाधान योजना का ​शिविर।स्रो
विज्ञापन
पीलीभीत। बिजली निगम की ओर से संचालित एकमुश्त समाधान योजना के पहले दिन जिले में 471 उपभोक्ता ने बकाया बिजली बिल के 34.61 लाख रुपये जमा किए। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को जिले में 38 शिविर लगाए गए थे।
विज्ञापन

लखनऊ से आए अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार ने शिविर और उपभोक्ताओं को जागरूक करने की चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली। जिले में करीब 3.59 लाख उपभोक्ता है। इनमें तीन लाख उपभोक्ताओं पर बिजली निगम की करोड़ों रुपये की बकायेदारी है।
उपभोक्ताओं की सुविधा और बकाया बिल जमा कराने के लिए बिजली निगम ने रविवार से एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है, जो तीन चरणों में चलाई जाएगी। पहले दिन जिले में सभी उपकेंद्रों पर लगाए गए 38 शिविर में 471 उपभोक्ताओं ने 34.61 लाख रुपए जमा किए।
विज्ञापन

शहर में नकटदाना, गैस चौराहा, बेलों वाला चौराहा और रोडवेज स्थित केंद्र पर शिविर लगाया गया। प्रभारी अधीक्षण अभियंता पंकज भारती ने बताया कि तीन नोडल अफसर बनाए गए है। जो समय समय पर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें