फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गैरजनपद से पोल्ट्री उत्पादों में नहीं हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि

Fri, 12 Sep 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गैरजनपद से बिक्री को लाए गए पोल्ट्री उत्पादों की सैंपलिंग में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद पशुपालन विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है। वहीं पोल्ट्री संचालक को मुर्गे-मुर्गियों की जनपद के अंदर ही बिक्री करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिले में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद गैरजनपद से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों पर रोक लगा दी गई। इसके बाद से टीमें लगातार सक्रिय होकर जिले की सीमाओं पर चेकिंग कर रही हैं। 30 अगस्त को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी को गैरजनपद से पोल्ट्री उत्पाद से भरी एक डीसीएम आने की सूचना मिली थी।
पशुपालन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से डीसीएम को शहर स्थित सदर पशु चिकित्सालय के सामने से गुजरने पर पकड़ लिया था। जांच पड़ताल मे डीसीएम में मुर्गे-मुर्गियां और चूजे पाए गए। चालक से पूछताछ के दौरान उसने एक हजार मुर्गे और चूजे न्यूरिया में केजीएन पोल्ट्री फार्म पर सप्लाई करने की जानकारी दी। सुरक्षा की दृष्टि से टीम ने डीसीएम में मिले मुर्गे और चूजों को न्यूरिया स्थित पोल्ट्री फार्म पर उतरवाकर संचालक की सुपुर्दगी में दे दिए थे। इसके बाद टीम ने सैंपल लेकर जांच को आईवीआरआई बरेली भेजा था। शुक्रवार को पशु पालन विभाग को भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट निगेटिव आई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। सीवीओ डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। पोल्ट्री संचालक को पोल्ट्री उत्पाद जनपद में ही बिक्री के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें