फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएचसी में मरीजों को लिखी जा रहीं बाहर की दवाइयां

Fri, 12 Sep 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
दियोरिया के सरकारी अस्पताल में पर्चे के साथ बाहर की दवा लिखकर दी गई छोटी पर्ची। संवाद
विज्ञापन
दियोरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बाहर की दवाइयां लिखी जा रही हैं। मरीजों को सरकारी पर्चे के साथ एक छोटी सी पर्ची भी दी जाती है। इसमें मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए दवाइयां लिखी होती हैं। डॉक्टर यह तक बताते हैं कि यह दवा किस मेडिकल स्टोर से मिलेगी। इससे सरकारी अस्पताल में मुफ्त दवा लेने पहुंचने वाले मरीजों को बाहर से दवा खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज कराने पहुंचीं दियोरिया निवासी गीता और नेहा को भी डॉक्टर ने एक-एक छोटी पर्ची पकड़ा दी। जब उन्होंने पूछा कि यह स्लिप क्यों दी जा रही है, तो डॉक्टर ने कहा कि यह दवा बाहर से मिलेगी। इसी तरह की शिकायतें अन्य मरीजों ने भी की हैं। महिला मरीजों ने बताया कि उन्हें यह दवाई मास्क पहने एक डॉक्टर ने लिखी। स्थानीय लोगों ने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करे। ताकि जरूरतमंद मरीजों को सभी दवाइयां अस्पताल से मिल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें