फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डगा पुल के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र में डगा पुल के निकट शनिवार देर रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पूरनपुर क्षेत्र के पिपरिया जयभद्र निवासी प्रशांत (24) पुत्र विजय स्वरूप एमआर था। शनिवार को प्रशांत अपने साथी नेहाल के साथ बाइक से माधोटांडा क्षेत्र के रमनगरा आया था। काम निपटाने के बाद देर शाम घर के लिए लौटा। माधोटांडा क्षेत्र में डगा गांव के निकट पहुंचते ही अचानक आए ट्रक की चपेट में उसकी बाइक आ गई।
हादसे में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी को भी चोटें आईं। हादसे की जानकारी लगते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर भागे। ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पकड़ने का प्रयास भी किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गंभीर रूप से जख्मी प्रशांत को पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि ट्रक से टक्कर होने की बात सामने आई है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, पिता-पुत्र गंभीर

कलीनगर। बाइफरकेशन डगा मार्ग पर रविवार शाम अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को पूरनपुर ले जाया गया। पूरनपुर निवासी प्रशांत अपनी पत्नी व दो पुत्रों के साथ रविवार दोपहर बाद बाइफरकेशन घूमने आए थे। डगा बाइफरकेशन मार्ग पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रशांत और उसके छोटे पुत्र श्याम के सिर में गंभीर चोटें आईं। एबुलेंस की मदद से घायलों को पूरनपुर ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें