फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार सिपाही हुआ घायल

विज्ञापन
मृतक कोमिल प्रसाद फाइल फोटो ।
विज्ञापन
घटना से नाराज लोगों ने की कार में तोड़फोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। पीलीभीत रोड पर कस्बा टिकरी के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार सिपाही घायल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने कार में तोड़फोड़ की।
कोतवाली के गांव अर्जुनपुर के प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि थाना बरखेड़ा के गांव नरायनपुर निवासी मोहित कुमार उनका भांजा है। मोहित सिपाही है और इस समय जिला कन्नौज में तैनात है, छुट्टी पर घर आया हुआ है।
विज्ञापन

मोहित बृहस्पतिवार की शाम बाइक से नगर को जा रहा था। रास्ते में कस्बा टिकरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस हादसे के लिए चालक को दोषी ठहराते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी।
सूचना मिलने पर जब तक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक तोड़फोड़ करने वाले चले गए। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। पता चला है कि कार बिलसंडा क्षेत्र के किसी व्यक्ति की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जाएगा।

ई-रिक्शा पलटने से घायल ग्रामीण की मौत

बरखेड़ा। तीन सप्ताह पूर्व ई-रिक्शा पलटने से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। ग्राम अटकोना थाना बीसलपुर निवासी श्रीराम ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल को उनके पिता कोमिल प्रसाद (58) अटकोना से ग्राम उमरा खानसिंह के लिए ई-रिक्शा से जा रहे थे। बरखेड़ा के निकट भैसाह भट्टा के पास चालक कुंवरसेन की लापरवाही से ई-रिक्शा पलट दिया, जिससे मेरे पिता को गंभीर चोटें आईं। उनका इस समय बरखेड़ा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। तहरीर के आधार पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद


हादसों में विवाहिता समेत दो घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर शुक्रवार को हुए हादसों में विवाहिता समेत दो लोग घायल हो गए। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी शिवओम शुक्रवार को सुबह बाइक से चीनी मिल की ओर जा रहे थे। रास्ते में ईदगाह चौराहे पर बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हो गए। इसी प्रकार गांव राजूपुर निवासी जयवीर शुक्रवार को दोपहर बाइक से नगर को आ रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी ओमवती भी थीं। रास्ते में नवदिया भगत मोड़ पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर ओमवती घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन


तीसरे दिन दर्ज हुई हादसे की रिपोर्ट
बीसलपुर। कोतवाली के गांव खरगापुर निवासी लालाराम ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल को उनका पुत्र सत्येंद्र बाइक से जा रहा था। अहिरपुरा मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उनके पुत्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उनका वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार उसी समय अपने कब्जे में ले ली। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि लालाराम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में कार के नंबर का उल्लेख किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें