फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर महिला का कुंडल नोचकर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पूरनपुर-पीलीभीत नेशनल हाईवे पर बिठौराकलां गांव के पास दिनदिहाड़े साइकिल सवार महिला के कुंडल नोचने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने पीड़िता से जानकारी जुटाने के बाद जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की चिह्नित करने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरासो निवासी सीमा देवी जन्माष्टमी पर राखी बांधने के लिए सोमवार को गजरौला के गांव मुड़ेला खुर्द स्थित अपने मायके आईं थी। मंगलवार दिन में करीब 11 बजे वह अपने भाई ठाकुरदास के साथ दवा लेने के लिए साइकिल से क्षेत्र के ही बिठौराकलां गांव जा रहीं थी।
आरोप है कि नेशनल हाईवे पर बिठौरा और मुड़ेला के बीच पहुंचते ही अचानक पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने कुंडल नोच लिए और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता व उसके भाई से जानकारी जुटाई । थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें