फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक सवार टीवी मैकेनिक की वाहन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बाइक सवार टीवी मैकेनिक मोहल्ला गनेशगंज निवासी गुरशरण (35) की असम हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया और बाइक वाहन में फंसकर करीब एक किलोमीटर दूर तक खिंची चली गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



घटना रविवार शाम करीब नौ बजे असम हाईवे पर गांव खमरिया पट्टी के पास तिराहा पर हुई। गुरशरण की मैकेनिक की दुकान नगर के बंडा चौराहा पर बंडा बस स्टैंड के समीप थी। गुरशरण के भाई अमनप्रीत सिंह ने बताया कि गुरशरण किसी काम से बाइक से पीलीभीत की ओर जा रहा था। खमरिया तिराहा पर किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया।
गुरशरण की पत्नी गुरप्रीत कौर, सात वर्षीय पुत्र गुरलीन और दो वर्षीय यश प्रभूजीत सिंह हैं। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें