फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 15 Dec 2024 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नजीरगंज-नवदिया मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पजावा निवासी हरनरायण (25) पुत्र काशीराम की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हरनरायण की गजरौला क्षेत्र में ससुराल है। शुक्रवार को वह बाइक से ससुराल आए थे। देर रात घर लौटते समय नजीरगंज से नवदिया जाने वाले मार्ग पर बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौत हो गई।
शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आ जाने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा नंद लाल ने बताया कि हरनरायण तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर के थे। उनके परिवार में पत्नी प्रीति है।
विज्ञापन



दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

गजरौला। पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर शुक्रवार शाम दो बाइकों की भिंड़त में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गजरौला क्षेत्र के गांव शिव नगर निवासी शिवा सिंह और उसके पिता राजू सिंह पीलीभीत की ओर से गांव लौट रहे थे। खटीमा क्षेत्र के रहने वाला सरताज से उनकी टक्कर हो गई। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें