फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 21 Mar 2025 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

जहानाबाद में परिजनों के लिए खाना लेकर जा रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा साथी घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद में खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे परिजनों के लिए खाना लेकर जा रहे बाइक सवार युवक की एमी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बार नवादा निवासी लोकेश कुमार गंगवार (20) पुत्र भूपेंद्र कुमार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से गांव के ही अपने साथी राजेंद्र कुमार के साथ कुछ दूरी पर स्थित खेत में परिजनों को खाना देने जा रहा था। परिजन खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। खेत जाते समय एमी मार्ग पर नांद पुलिया के समीप लोकेश की बाइक गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी राजेंद्र घायल हो गया। 

ये भी पढ़ें- UP: कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली सॉस... बरेली में हिस्ट्रीशीटर चला रहा था फैक्टरी, यहां होती थी सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को देख कोहराम मच गया। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक की दो बहनें और एक बड़ा भाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें