गजरौला। थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार पौटा कला गांव निवासी वहीद अहमद (45) पुत्र मौला वक्श की मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह को ट्रक में फंसी बाइक को निकाला।
बरखेड़ा के पौटा कला गांव निवासी वहीद अहमद फेरी लगाकर लहसुन बेचते थे। शनिवार को वह क्षेत्र में ही बाइक से फेरी लगाने के लिए घर से निकले। दोपहर करीब तीन बजे हाईवे पर पिपरिया कॉलोनी के निकट बाइक कंटेनर की चपेट में आ गई। हादसे में वहीद की मौके पर ही मौत हो गई।
यहां जाम भी लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाने के बाद जाम खुलवाया। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गजरौला क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा जंगल में एक अन्य हादसे में पूरनपुर के सिमरिया गांव निवासी बाइक सवार युवक साजन घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया है।