फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिक्षक के मकान से बाइक, जेवरात समेत 10 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला टेहरा शहरी में चोरों ने एक शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत करीब 10 लाख का सामान चोरी कर लिया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


पीलीभीत के बिलसंडा निवासी त्रिपुरेश गुप्ता पलिया के बौधिया क्रशर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। रविवार की छुट्टी के चलते वह शनिवार शाम को अपने परिवार के साथ मोहल्ला टेहरा स्थित घर में ताला लगाकर पैतृक निवास बिलसंडा गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए रविवार की रात चोरों ने उनके घर में घुस गए। चोरों ने गेट का ताला काटा और भीतर दाखिल हो गए।
घर के अंदर चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान बटोर लिया। चोरों ने घर में लाक खड़ी बाइक का ताला तोड़ डाला और उसे लेकर रफूचक्कर हो गए। सोमवार सुबह जब शिक्षक बिलसंडा से वापस लौटे तो घर का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। पूरा घर अस्त-व्यस्त था और कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन

बताया गया है कि चोरों ने उनके घर में हाथ मारने के बाद पड़ोस के एक और मकान में चोरी की कोशिश की लेकिन आहट पाकर वहां के लोग जाग गए और चोर भाग निकले। सूचना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पीड़ित के अनुसार, करीब 10 लाख रुपये की चोरी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें