फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक को पीछे से लगी टक्कर, ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक रोहित फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे पर ब्लॉक तिराहा के पास हादसा, रुद्रपुर में नौकरी से छुट्टी लेकर आया था घर
विज्ञापन

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे पर ब्लॉक तिराहे के पास बाइक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर लग गई। इससे बाइक चालक उछलकर काफी दूर जा गिरा, जबकि पीछे बैठा गांव पतरसिया निवासी युवक रोहित (25) सड़क पर गिरा, जिसे ट्रक कुचलता हुआ आगे निकल गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनसार, बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। युवक पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के रुद्रपुर में नौकरी करता था। छुट्टी लेकर बुधवार को ही घर आया था।


यह हादसा बृहस्पतिवार दोपहर हुआ। बाइक चालक गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम दियूरी निवासी सुमित कुमार ने बताया कि सुबह अपने दोस्त गांव पतरसिया निवासी रोहित (25 ) को साथ लेकर कस्बे में आया था। यहां एक कॉस्मेटिक की दुकान पर पैसों का लेनदेन करने के बाद दोनों लोग बाइक से वापस दियूरी लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही उनकी बाइक ब्लॉक तिराहे पर पहुंची। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह दूर जा गिरा और सुरक्षित बच गया, लेकिन पीछे बैठा रोहित सीधे सड़क पर गिरा और ट्रक के पहिया से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने जब तक ट्रक को घेरा तो चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पास में खड़े एक ई-रिक्शा की मदद से लहूलुहान रोहित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि रोहित रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह बुधवार को ही रुद्रपुर से छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक सवारों ने सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट नहीं लगा रखा था। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसका अभी विवाह नहीं हुआ था। संवाद

मृतक रोहित फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें