गजरौला। थाना क्षेत्र में बुधवार रात छुट्टा पशु से टकराने से बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि दामाद घायल है। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली घुंघचाई क्षेत्र के गांव उदरहा निवासी रामदयाल (55) पुत्र दुर्गा प्रसाद अपने दामाद शिवकुमार पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ बुधवार शाम मोटरसाइकिल से पीलीभीत की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों साहू फॉर्म के निकट पहुंचे, अचानक एक छुट्टा पशु सड़क पर आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में रामदयाल गंभीर घायल हो गए, जबकि उनके दामाद को भी चोटें आईं। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान रामदयाल की मौत हो गई। मृतक के परिजन शव को घर ले गए और इसकी सूचना उनके भाई सालिकराम ने गजरौला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।