फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन की टीम ने 11 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में छापा मारने पहुंची पावर कॉरपारेशन की टीम। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पावर कॉरपोरशन की टीम ने अभियान के तहत शहर में कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान 11 घरों में कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल पकड़ा। सभी पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार तड़के पांच बजे से आठ बजे तक कार्रवाई की गई। एक्सईएन असीम कुमार, एसडीओ अतुल कुमार और जेई जहांगीर आलम ने आवास विकास कॉलोनी, मोहल्ला खकरा, शेखचांद, सरायखाम, छोटी मार्केट, बरहा में करीब 50 घरों का निरीक्षण किया। इसमें 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। एक्सईएन ने बताया कि मोहल्ला खकरा निवासी श्याम कुमार देवल, गौरव वर्मा, बबलू, मोहल्ला सरायखाम निवासी मोहम्मद दानिश, मोहल्ला शेखचांद निवासी अकरम, आवास विकास कॉलोनी के कपिल आनंद, सतीश, छोटी मार्केट में नसीर समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
कल लगेगा शिकायत निस्तारण शिविर
पीलीभीत। एक्सईएन असीम कुमार ने बताया कि बिजली बिल, मीटर समेत अन्य उपभोक्ताओं से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए 11 अक्तूबर को गैस चौराहा और स्टोर सेंटर सब स्टेशन पर शिविर लगाया जाएगा। इसमें उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें