समापन समारोह में रोवर्स लीडर डॉ. महेश बाबू और रेंजर्स लीडर डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार ने पांच दिवसीय शिविर में कराए गए रचनात्मक कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेर्यी ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि शिविरार्थी शिविर में कराए गए रचनात्मक कार्यों को अपने जीवन में उतारें, तभी शिविर की सार्थकता सिद्ध होगी। शिविर में प्रशिक्षक सत्येंद्र मोहन शर्मा, अनुभव सक्सेना, डॉ. सुषमा रानी, डॉ. अलका मेहरा, डॉ. रतन लाल, डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज, डॉ. पवन त्रिवेदी, जितेंद्र कुमार दुबे, कुणाल सक्सेना और रीता गंगवार आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर शिविरार्थियों ने रोवर्स, रेंजर्स का महत्व झलकाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविरार्थियों द्वारा भारत माता की झांकी विशेष रूप से सजाई गई थी। समारोह का संचालन डॉ. महेश बाबू ने किया। प्राचार्य ने तिलक, बैज लगाकर शिविरार्थियों को विदाई दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।