फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरक्षर महिलाओं को सिखाया हस्ताक्षर करना

Wed, 14 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दुगीपुर बड़गवां की एनएसएस छात्राओं ने गांव में घूमकर 15 निरक्षर महिलाओं को हस्ताक्षर करना सिखलाया। छात्राओं ने यह कार्य शिविर प्रभारी डॉ. दरख्शा अजहर के निर्देशन में किया। दोपहर बाद शिविर के बौद्धिक सत्र में उपडाकघर के उप डाकपाल देवेंद्र वीर ने शिविरार्थियों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शिविरार्थियों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवालों के सटीक जवाब भी दिए। इधर गांव अमरा करोड़ में पतंजलि योग समिति के तहसील अध्यक्ष रघुवंश तिवारी और योग शिक्षक सुभाष सक्सेना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर चौथे दिन के शिविर का शुभारंभ किया। इन योग शिक्षकों ने शिविरार्थियों को तरह तरह के व्यायाम कराए। इस मौके पर हुई भाषण प्रतियोगिता में मोहम्मद यूसुफ इलहाम प्रथम, रजत गंगवार द्वितीय, केशव किशोर और मुदित पाठक तृतीय रहे। रविंद्र पाल शर्मा और गौरीश शर्मा के नाम सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किए गए। दोपहर बाद हुए शिविर के बौद्धिक सत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए डॉ. सर्वेश गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने शिविरार्थियों द्वारा इस संबंध में उठाई गई शंकाओं का समाधान भी किया। शिविरार्थियों ने सारे कार्य शिविर प्रभारी डॉ. विकास प्रधान के निर्देशन में किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें