फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त

विज्ञापन
पूरनपुर तहसील में धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते एसडीएम अजीत प्रताप सिंह संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार से तहसील में चल रहा भाकियू (भानु) का बेमियादी धरना बृहस्पतिवार को एसडीएम से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलनकारियों ने फिर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। उनका कहना था कि गांव चंदोखा में चकमार्ग दूसरे किसानों ने काट लिया। मगर मुकदमा भाकियू कार्यकर्ता के खिलाफ दर्ज किया गया। गांव लाह में मनरेगा से कार्य होने पर कार्यकर्ता ने अपने पेड़ों को काट लिया, बावजूद इसके दूसरे किसानों के पेड़ नहीं कटवाए गए।
इसके अलावा गांव रंपुरा कपूरपुर में कार्यकर्ता विनोद के नाम खसरा खतौनी होने के बाद भी दूसरे लोगों के जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अजीत प्रताप सिंंह की प्रदर्शनकारियों से वार्ता हुई। एसडीएम ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की कोशिश करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा ने बताया कि एसडीएम ने सभी समस्याओं का सप्ताह भर में समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस पर बेमियादी धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है। समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर फिर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें