फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने समिति परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाकर शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कुछ कार्यकर्ता गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजेश सिंह से मिलने पहुंचे। सचिव के न मिलने पर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और वे धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सचिव सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में नहीं बैठते हैं। इससे किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। धरना देने वालों में यूनियन के वरिष्ठ नेता सचिन दीक्षित, तहसील महामंत्री अमित दीक्षित, जिला संगठन मंत्री शेखर दीक्षित, शिवम तिवारी, योगेश कुमार, नरेंद्र गंगवार, शीतेश गंगवार, इमरान और वेद प्रकाश आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें