फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: केंद्रों पर खरीद शुरू न होने के विरोध में भाकियू ने की तालाबंदी

विज्ञापन
पूरनपुर में तहसील का गेट बंद कर धरना देकर प्रदर्शन करते भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। भाकियू (चढूनी) के पदाधिकारियों ने मंडी समिति के केंद्रों पर खरीद शुरू न होने के विरोध में तहसील गेट को बंद कर धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



शुक्रवार को भाकियू (चढूनी) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में मंडी समिति में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कई खरीद केंद्रों पर कर्मचारियों के न मिलने, धान की खरीद शुरू न होने पर हंगामा किया। बाद में तहसील का गेट बंद कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मंडी समिति के कई खरीद केंद्रों के बाहर आढ़तियों, माफिया ने धान सुखाने को फैला रखा है। आरोप लगाया कि माफिया और कुछ आढ़ती मंडी में औने-पौने दामों पर धान की खरीद कर केंद्रों पर ही तौलवा रहे हैं। इससे आम किसानों को खरीद केंद्रों तक धान ले जाने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन


रात में मंडी समिति मेंं अंधेरा रहने से धान के ढेरों के साथ रुकने वाले किसानों को असुविधा होती है। खरीद बार-बार बंद होती है। धर्मकांटे से तौलवाकर पहुंचने वाले किसानों का धान केंद्रों पर कम निकल रहा है। धरना-प्रदर्शन की जानकारी पर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला वहां पहुंचे।
प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में जगविंदर सिंह, गुरजिंदर सिंह, दलविंदर सिंह, पलविंदर सिंह, बलराज सिंह, अमरीक सिंह आदि शामिल रहे।


भाकियू अन्नदाता ने मंडी गेट पर दिया धरना
भाकियू अन्नदाता के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने धान से भरे वाहनों को मंडी के अंदर प्रवेश न देने के विरोध मेंं धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रात में वाहनों को रोकने पर किसानों को पूरी रात मंडी गेट के बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें