चुर्रा सकतपुर। नवरात्र के चौथे दिन चुर्रा सकतपुर स्थित शिव मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इस दौरान घरों में भी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
क्षेत्र में नवरात्र के अवसर पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। गांव के घरों और मंदिरों में माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शिव मंदिर में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भजनों का गुणगान किया। सविता, अल्पना मिश्र, रिंकी मिश्रा, सोनाक्षी और प्रेमवती ने बताया कि महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। घरों में भी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन के माध्यम से मां का स्मरण किया जा रहा है। संवाद