फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई खादी प्रदर्शनी

Mon, 28 Dec 2015 11:17 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आयोजित खादी प्रदर्शनी एवं मेले में सोमवार को पहले दिन अव्यवस्थाएं हावी रहीं। इसका उद्घाटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी हाजी रियाज अहमद और राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने किया।
विज्ञापन

यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित खादी प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारंभ दो बजे होना था। मगर उद्घाटन के समय तक प्रदर्शनी में व्यवस्थाएं आधी अधूरी रहीं। तय समय दो बजे विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री हेमराज वर्मा प्रदर्शनी में पहुंचे तो मंच पर माइक की सेटिंग चल रही थी। स्टालों भी खाली पड़े थे। राज्यमंत्री को देखकर खादी ग्रामोद्योग के अधिकारी व कर्मचारियों ने दौड़ भागकर व्यवस्थाएं ठीक कराने की कोशिश की। इसी बीच करीब ढाई बजे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी हाजी रियाज अहमद भी पहुंच गए। आधी अधूरी व्यवस्थाओं के बीच राज्यमंत्री ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इसके बाद दोनों मंत्रियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों को देखा। गौरतलब यह कि आगे-आगे स्टालों पर सामान लगाया जा रहा था और पीछे राज्यमंत्री निरीक्षण की औपचारिकता निभा रहे थे। निरीक्षण के बाद मंच पर लौटकर राज्यमत्री ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप जलाया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी हाजी रियाज अहमद ने कहा कि कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही हैं। लोगों इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। वहीं राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने खादी अपनाने की अपील की। इस मौके पर जिले के नवोदित निशानेबाज दीपेंद्र सिंह भदौरिया और जावेद अली को जयपुर में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाइ करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, मुख्य कार्यकारी मनमोहन चौधरी, वीएस यादव, अमिताभ अग्निहोत्री, दीपेंद्र चौहान, अमित पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें