फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने वाले 21 व्यापारी सम्मानित

Tue, 26 May 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने 36 साल पूर्व आंदोलन में शहीद हुए व्यापारी नेता हरीश चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि को प्रेरणा के रूप में मनाया। इस मौके पर अच्छा काम करने वाले 21 व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश आह्वान पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अग्रवाल सभा भवन में कार्यक्रम कर स्व. हरीश चंद्र अग्रवाल की शहादत को नमन किया। जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने स्वर्गीय गुप्ता के बलिदान को याद किया। कहा कि 36वीं पुण्यतिथि पर व्यापारियों को एकजुट होकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। महामंत्री देवेश बंसल ने कहा कि व्यापार मंडल में संघर्षशील और कर्तव्यनिष्ठ व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर अच्छा कार्य करने वाले 21 व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेर सिंह छीना, विनीत अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, ओमकार नाथ, दीपक अग्रवाल, अंकुश अरोड़ा, रवि शर्मा, शुभम अग्रवाल, विजय जायसवाल, रवि अग्रवाल, हनुमंत सिंह, नवीन लोधी, दीपक गुप्ता, निखिल अग्रवाल, स्पर्श सिंह, धर्मेन्द्र गंगवार, प्रभाकर सिंह, राजेश देवल, मनोज शर्मा, राकेश सिंह, लव अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, दुष्यंत शुक्ला, हाजी लाडले, जितेंद्र गुप्ता, प्रेमचंद्र, दीपक अग्रवाल, वेद प्रकाश गर्ग, अनुभव अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, राकेश मौर्य आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें