खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने मंगलवार को नगर पंचायत
की दो करोड़ की सड़क योजनाओं व शौकत मियां मजार पर रैन बसेरा का शिलान्यास
किया। उन्होंने विधायक निधि से रैन बसेरे के लिए पांच लाख रूपये भी देने की
घोषणा की।
शौकत मियां मजार पर आयोजित एक जनसभा को संभोधित करते
राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि भाजपा झूठों की सरकार है। इसके सभी
नेता झूठे हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन वादों को पूरा
नहीं करते। बोले, भाजपा ने कहा कि महंगाई हटाएंगे, लेकिन हटाने की बजाय और
बढ़ा दी। भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है।
इसलिए गरीब औैर गरीब व अमीर और
अमीर हो रहा है। सपा की तारीफ करते हुए कहा कि सपा ने जो वादे किए वह तीन
साल में ही पूरे कर दिए। जिनमें 108, 102 एंबुलेंस सेवा, लैपटॉप, कन्या
विद्याधन, रोजगारी भत्ता, समाजवादी पेंशन योजना आदि शामिल हैं। उन्होंने
कहा कि जहॉनाबाद की सड़कों के लिए दो करोड़ रूपये दिए गए हैं।
जहॉनाबाद में
लड़कियों के लिए इंटर कॉलेज खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस
मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन एजाज अहमद, ईओ निसार हैदर, अफरोज बेग, अफजाल
अहमद, वसीम खां, अय्यूू, मास्टर राफील, अलीम, पप्पू, अब्दुल सकूर मंसूरी,
सोएब बेग, शहरोज अहमद, सलमान कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।