फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सप्त सरोवर में पर्यटकों की सुरक्षा होगी और बेहतर, रहेगी सीसी कैमरे की नजर

विज्ञापन
सप्तसरोवर पर लगाए गए कैमरे। स्रोत विभाग
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में स्थित सप्त सरोवर पर्यटन स्थल पर सैलानियों की सुरक्षा को लेकर पीटीआर प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। बढ़ती पर्यटक गतिविधियों को देख अब यहां अलग-अलग स्थानों पर सात सीसी कैमरे लगाए गए हैं। अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में स्थित सप्त सरोवर को ब्रिटिशकाल में विकसित किया गया था। पिछले वर्ष पीटीआर प्रशासन ने इसे इको-टूरिज्म के रूप में विकसित किया। पर्यटकों के ठहरने और भ्रमण की सुविधा के लिए यहां छह हटों का निर्माण कराया गया और पूरे परिसर को पार्क के रूप में विकसित किया गया है। साथ ही सैलानियों के लिए खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैंटीन का संचालन भी शुरू किया गया। पर्यटन सुविधाएं बढ़ने के बाद से सप्त सरोवर पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पर्यटकों के रुकने और घूमने की गतिविधियां बढ़ने के साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर पीटीआर प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ गई। इसी को ध्यान में रखते हुए दो दिन पूर्व सप्त सरोवर परिसर के विभिन्न हिस्सों में सात सीसी कैमरे लगाए गए हैं।
बराही रेंज के रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कैमरे लगाए जाने से पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें