फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिवाली से पहले जिला अस्पताल का बर्न वार्ड अव्यवस्थाओं से झुलसा

Thu, 05 Nov 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बर्न वार्ड के बाहर पड़ा खराब बेड। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान आग की चपेट में आकर झुलसने वाले लोगों को बेहतर उपचार और राहत देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष तैयारियों के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल का बर्न वार्ड खुद ही अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। वार्ड में मरीजों के लिए कुल आठ बेड उपलब्ध हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है। ऐसे में दिवाली पर आतिशबाजी से झुलसकर आने वाले मरीजों को उपचार के साथ ही अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में कुल चार कमरे हैं। बुधवार को इनमें से दो कमरों के चार बेड पर मरीज भर्ती मिले। इनमें भी दो बेड पर तीमारदारों का कब्जा था। वार्ड के चार कमरों में से केवल एक में ही एसी लगा हुआ है, जबकि बाकी तीन कमरों में कूलर तक की व्यवस्था नहीं है। मरीजों के बेड पर न तो चादरें थीं और न ही मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा वार्ड के शौचालय में भी गंदगी देखने को मिली।
वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल और उपचार के लिए अलग से नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था भी नहीं है। फिलहाल सर्जरी वार्ड की नर्सें ही बर्न वार्ड के मरीजों को सेवाएं दे रही हैं। गर्मी और मच्छरों के बीच मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान झुलसने के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका रहती है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बर्न वार्ड में बेड बढ़ाने, सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मरीजों को राहत देने के लिए एसी और कूलर लगवाने के साथ ही मच्छरदानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद जिला अस्पताल के बर्न वार्ड की मौजूदा स्थिति तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है।
इस संबंध में जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बर्न वार्ड में मरीजों के लिए सुविधाएं और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही वार्ड के लिए अलग से ड्यूटी रोस्टर भी तैयार किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें