फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ब्यूटी पार्लरों में बढ़ी रौनक, एडवांस बुकिंग से फुल हुए कैलेंडर

Mon, 02 Feb 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के एक पार्लर पर मेकअप के चलते महिलाओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सहालग की शुरूआत फिर से हो रही है। इधर, ठंड भी कम होने के चलते अब महिलाएं शादी सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में साज-सज्जे की तैयारियों में जुट गईं हैं। इसको लेकर शहर के लगभग पार्लरों पर महिलाओं ने फेस मेकअप के लिए एडवांस बुकिंग भी करा दी है। वहीं शादियों में सुंदर दिखने के लिए पहले से ही फेशियल आदि कराने में लगी हैं।
विज्ञापन


वहीं दुल्हनों व उनके परिजनों ने मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, मेहंदी व स्किन केयर पैकेज के लिए एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी है। शहर में स्थिति ऐसी है कि प्रतिष्ठित पार्लरों में अगले एक सप्ताह तक पहले से ही दुल्हनों के मेकअप की एडवांस बुकिंग की है। वहीं महिलाओं के साज-सज्जे को लेकर ब्यूटी पार्लरों में काम काफी बढ़ गया है। इस बार दुल्हन के मेकअप में हल्दी, संगीत व रिसेप्शन के लिए अलग-अलग लुक की मांग देखी जा रही है। शहर के पार्लर संचालकों का कहना है कि नेचुरल और एचडी मेकअप के साथ-साथ एयरब्रश मेकअप की डिमांड ज्यादा है। इसके साथ हेयर एक्सटेंशन, नेल आर्ट, आईलैश एक्सटेंशन व प्री-ब्राइडल पैकेज भी खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। दुल्हन के मेकअप में अभी 35 हजार तक के नए पैकेज आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें