फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से उतरकर जंगल में चला गया भालू

Tue, 10 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 वन विभाग की टीम कई घंटे की मशक्कत के बाद भी भालू को पेड़ से उतार कर जंगल की ओर खदेड़ने में कामयाब नहीं हो सकी, लेकिन रात होने पर जब लोगों की आवाजाही बंद हुई तो भालू खुद ही पेड़ से उतरकर बहादुरापुर जंगल की ओर चला गया। भालू के जंगल में जाने की जानकारी पर आसपास क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जंगल से निकलकर एक भालू सोमवार को गांव नजीरगंज के समीप पहुंच कर पेड़ पर चढ़ गया था। पेड़ पर चढ़े भालू को देखने वालों की खासी भीड़ लगी रही। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वनकर्मी भालू को पेड़ से उतार कर जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में घंटों जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने तक भालू के पेड़ से न उतरने पर अधिकारी वन रक्षक कामता प्रसाद को निगरानी ड्यूटी में लगाकर चले गए। ग्रामीणों के जाने के बाद रात करीब नौ बजे भालू पेड़ से उतरकर बहादुरपुर जंगल की ओर चला गया। वनरक्षक ने इसकी जानकारी ग्रामीणों और अधिकारियों को दी। इस पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें