फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सजग, शिक्षित और सुरक्षित रहकर बनें अपराजिता

विज्ञापन
शहर के अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद 
विज्ञापन
पीलीभीत। सजग, शिक्षित और सुरक्षित रहकर ही आप सभी अपराजिता बन सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सजग और अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना है... यह बातें एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ऋतु पूनिया ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने छात्राओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।
विज्ञापन


अपराजिता कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम और कॉलेज की प्रधानाचार्य उपासना शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। एडीएम ने छात्राओं को पौष्टिक आहार के बारे में बताते हुए कहा कि दूध-दही, फल और हरी सब्जियों का सेवन करें। जंक फूड से दूरी बनाएं। मोटे अनाज के सेवन की सलाह दी।
उन्होंने छात्राओं को महिलाओं/ बालिकाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। छात्राओं को उनके अधिकार बताए। कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। घरेलू हिंसा के बारे में बताया और छात्राओं से सवाल भी पूछे। कहा- स्कूल आते-जाते समय अगर कोई लड़का किसी भी तरह की हरकत करता है तो बिना किसी डर या घबराहट के अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दें। स्कूल में प्रधानाचार्य को बताएं।
विज्ञापन

बोलीं, किसी तरह की समस्या होने पर कलक्ट्रेट आकर उनके मिलें। समस्या का समाधान किया जाएगा। उपाधि महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. राखी मिश्रा ने भी छात्राओं से जरूरी जानकारियां साझा कीं। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12 तक की 100 से अधिक छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

रील के बजाय रियल लाइफ पर करें फोकस
एडीएम ऋतु पूनिया ने छात्राओं को मोबाइल का उपयोग सिर्फ पढ़ाई में ही करने की सलाह दी। उन्होंने सवाल किया कि कितनी छात्राएं रील देखती हैं। अधिकांश छात्राओं के हाथ उठाने पर उन्होंने रील के बजाय रियल लाइफ (भविष्य) पर फोकस करने की सलाह दी। कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। मोबाइल से दूरी बनाकर रखें।



छात्रों के लिए बेहद जरूरी है अखबार पढ़ना
एडीएम ने छात्राओं को अखबार पढ़ने का महत्व भी बताया। कहा कि अखबार पढ़ना बहुत जरूरी है। नई-नई जानकारियां मिलती हैं। देश-दुनिया और अपने आसपास क्या हो रहा, इसका पता चलता है। उन्होंने नियमित अखबार पढ़ने वाली छात्राओं से भी अखबार पढ़ना क्यों जरूरी है, इस पर सवाल पूछे। अन्य छात्राओं को रोजाना अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें