फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ दफ्तर में तालाबंदी की कोशिश

Wed, 28 Jan 2015 12:07 AM IST
बिलसंडा/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बिहारीपुर खुर्द में विकास कार्य न होने से नाराज गांव की भाकियू नेत्री मुन्नी देवी कुछ साथियों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंची और हंगामा करने लगीं। उन्होंने बीडीओ दफ्तर पर ताला डालने का भी प्रयास किया। प्रधान लिपिक ने जब रोकने की कोशिश की तो उनसे तीखी नोकझोंक हो गई। करीब एक घंटे तक कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


भाकियू महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी देवी, गोमती देवी, रामलली और अन्नापूर्णा के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने ग्राम पंचायत हेमपुर के मजरा गांव बिहारीपुर खुर्द का विकास कार्य न होने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि प्रधान ने उनके गांव में 10 साल में कोई काम नहीं कराए। जबकि ग्रामनिधि और मनरेगा से अब तक लाखों रुपये निकाले जा चुके हैं।

कार्यालय में बीडीओ के न मिलने पर उन्होंने दफ्तर में ताला डालने का प्रयास किया। इसको लेकर प्रधान लिपिक विनय कुमार सिंह से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। मुन्नी देवी ने कहा कि गांव में विकास कार्य नहीं शुरू कराए गए तो वह कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


उधर, प्रधान रामबहादुर का कहना है कि उन्होंने हाल ही में करीब 100 मीटर नाली खड़ंजा का निर्माण कराया है। धनराशि मिलने पर पुन: कार्य करा जाएगा। लिपिक ने बताया कि उसने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें