फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज आज, जमकर बिकी मिठाई और गोला

Mon, 31 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई बहन के असीम प्रेम का प्रतीक भैयादूज पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक तैयारियां होती रहीं। वहीं लोगों ने जमकर गोला और मिठाई की खरीदारी की।
विज्ञापन

दिवाली पर्व से लेकर भैयादूज के दौरान शहर से लेकर गांव देहात तक मिठाइयों की धूम रहती है। दिवाली पर भी मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। वहीं अब भैया दूज को लेकर मिठाइयों की दुकानों पर तैयारियां शुरू हो गई। सोमवार सुबह से ही मिठाई की दुकानों व गोदामों पर मिठाई बनाने का कार्य शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। ग्राहकों को लुभाने के लिए इस बार तरह की मिठाईयां बनाकर उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया गया। कारोबारियों के मुताबिक इस बार मावा की अपेक्षा ड्राईफ्रूट से बनी मिठाइयों की ज्यादा डिमांड है।
गोला नारियल पहुंचा 200 पार 
भैयादूज पर्व पर गोला (नारियल) का विशेष महत्व होता है। सोमवार शहर में दुकानों के अलावा फड़ों पर भी गोले की दुकानें सजी देखी गई। गोले के दाम 180 रुपये प्रति कलो से 240 रुपये के बीच में रहे। 
विज्ञापन

रोडवेज ने भी कसी कमर
ब्राडगेज निर्माण के चलते पूरनपुर व बीसलपुर लाइन पर ट्रेनों की संख्या काफी सीमित है जबकि बरेली व टनकपुर लाइन का संचालन बंद है। ऐसे में यात्रियों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस पर रोडवेज ने कमर कस ली है। एआरएम जुनैद शम्सी ने बताया कि लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। साथ ही चालक परिचालक सहित सभी स्टाफ को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें