पीलीभीत। शहर से सटी ग्रीन सिटी कॉलोनी के निवासियों ने डीएम संजय कुमार सिंह से शिकायत की है। आरोप है कि कॉलोनी काटने वाले डीलर ने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं, जबकि डीलर की ओर इसका आश्वासन दिया गया था।
शिकायत में बताया कि ग्रीन सिटी के कॉलोनाइजर ने विनियमित क्षेत्र से कॉलोनी पास कराते समय दी जाने वाली सुविधाओं को पूरा कराने का आश्वासन दिया था। कॉलोनी के सभी प्लॉट बिक्री होने के बाद भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई। कॉलोनी में जल निकासी का भी समुचित प्रबंध नहीं है। इससे यहां-वहां पानी भरा रहता है। सड़कों का निर्माण और बाउंड्री न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मामले की शिकायत की जा चुकी है, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शिकायती पत्र में कॉलोनाइजर व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र देने वालों में सारिका कश्यप, कमला, कुसुमलता, पुष्पा देवी, राधेश्याम जोशी, जितेंद्र दिवाकर, वीनू कुमार, जितेंद्र कुमार कश्यप सहित कॉलोनी के कई लोग मौजूद रहे।