एसआरएम इंटर कॉलेज में सात दिवसीय शुरू हुए जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन के मैच में बरखेड़ा एलेवन और बजरंग दल क्लब विजयी रहे।
टूर्नामेंट का शुभारंभ एसडीएम बीपी सिंह ने फीता काटकर किया। एसडीएम ने मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय भी किया। पहला मैच साईं क्लब और बजरंग दल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें बजरंग दल क्लब के कप्तान प्रवीण ने टांस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। साईं क्लब के कप्तान धीरज द्वारा बैटिंग की गई और कुल 12 ओवर में 43 रन बनाए। बजरंग दल क्लब द्वारा 06 ओवर में 44 रन बनाकर मैच को कुल 08 विकेट और 01 रन से जीत लिया गया। बजरंग दल क्लब के संजय गंगवार को ट्राफी देकर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मैच बरखेड़ा किंग एलेवन और बीसलपुर एलेवन के बीच खेला गया। बीसलपुर एलेवन के कप्तान राशू द्वारा बैटिंग ली गई। कुल 12 ओवर में 100 रन बनाए गए। बरखेड़ा टीम एलेवन द्वारा 10 ओवर में 104 रन बनाकर मैच को कुल 06 विकेट और 04 रन से जीत लिया गया, जिसमें बरखेड़ा किंग एलेवन के हाशन को ट्राफी देकर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कार्यक्रम में नि:शक्त जन सेवा संस्थान पीलीभीत के अध्यक्ष अमृत लाल, छेदालाल जायसवाल, सुरेश अग्रवाल, जहीर अहमद, शरद सक्सेना और टीएच खान बतौर विश्ष्टि अतिथि मौजूद थे। एंपायर की भूमिका अनुराग, रामू और अनमोल ने निभाई। आयोजन समिति के आशीष गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताया।