फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरखेड़ा- पिपरिया संपर्क मार्ग बदहाल, 80 हजार की आबादी झेल रही दर्द

विज्ञापन
ग्राम रम्पुरा नत्थू में बरखेड़ा पिपरिया मार्ग पर उखड़ा पड़ा पत्थर संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव भोपतपुर मोड़ से पिपरिया मंडन तक सात किलोमीटर के संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य में हो रही अत्यधिक लेटलतीफी के कारण क्षेत्र में कई गांवों की करीब 80 हजार आबादी प्रभावित हो रही है। दियोरिया को जोड़ने वाली इस बदहाल मार्ग पर उखड़े पत्थरों के बीच से गुजरने को राहगीर मजबूर हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व शासन की ओर से भोपतपुर मोड़ से ग्राम बुहिता तक जाने वाले इस संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। आरोप है कि चार महीने पहले सड़क पर पत्थर डालकर ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया। पूरी गर्मी के सीजन में इस पर धूल और पत्थर उड़ते रहे। अब बरसात के सीजन में पत्थर उखड़कर सड़क गड्ढों में तब्दील होने लगी है। इन पत्थरों के बीच सड़क से गुजरते समय दोपहिया वाहन अक्सर फिसल जाते हैं।

इस मार्ग से राहगीरों के अलावा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रमुख देवस्थल इलावास देवल पर स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। मार्ग की इस दुर्दशा से रम्पुरा नत्थू, बर्रामऊ, परेवा अनूप, पिपरिया मंडन, रमबोझा, परई, बुहिता, पैनिया रामकिशन, गाजने, इलावास, उमरिया, खरगापुर, दियोराजपुर, पैनिया हिम्मत और कटैया समेत दियोरिया तक के लगभग 80 हजार से अधिक ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौड़ीकरण के नाम पर खोदी गई इस सड़क से तो पहले की कम चौड़ी सड़क ही बेहतर थी। कम से कम तब इतनी परेशानी तो नहीं उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन

एसडीएम नागेंद्र पांडेय का कहना है कि संबंधित विभाग को पत्राचार कर जरूरी निर्देश दिए जाएंगे, जिससे राहगीरों की परेशानी कम हो सके। संवाद

ग्रामीणों की बात
बरखेड़ा तक ठेकेदार की ओर से केवल पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मार्ग का निर्माण जल्द कराया जाए।

सोमवीर, ग्राम दियोराजपुर

इस दयनीय सड़क स्थिति के संबंध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन किसी ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

वीरेंद्र पाल, ग्राम पिपरिया मंडन

चार महीनों से इस सड़क पर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। सड़क पर उखड़े पड़े पत्थर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।


रीतराम, ग्राम रम्पुरा नत्थू
-

ग्राम रम्पुरा नत्थू में बरखेड़ा पिपरिया मार्ग पर उखड़ा पड़ा पत्थर संवाद

ग्राम रम्पुरा नत्थू में बरखेड़ा पिपरिया मार्ग पर उखड़ा पड़ा पत्थर संवाद

ग्राम रम्पुरा नत्थू में बरखेड़ा पिपरिया मार्ग पर उखड़ा पड़ा पत्थर संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें