फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: नहाते वक्त चूका नहर में बहा युवक, दो को साथियों ने बचाया

Thu, 08 Apr 2021 02:34 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, गभिया सहराई (पीलीभीत)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पीलीभीत चूका नहर में नहाने के दौरान बहेड़ी (बरेली) का एक युवक तेज बहाव के चलते बह गया, जबकि उसके दो दोस्तों को अन्य साथियों ने मौजूद लोगों की मदद से बचा लिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


मोटरबोट की मदद से नहर में युवक की तलाश की जा रही है। उधर, बेटे के नहर में बहने की खबर मिलने के बाद परिवार वाले भी आ गए। बहेड़ी के रहने वाले मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि वह मंगलवार रात टेंपो से सेल्हा बाबा के उर्स में शामिल होने आए थे। 

उनके साथ कस्बे का ही मोहम्मद सईद (25),  शाहजीब, शगीर अहमद और तस्लीम भी थे। बुधवार दोपहर करीब 12.45 बजे पांचों उर्स स्थल से एक किलोमीटर दूर चूका नहर में नहाने पहुंचे थे। यहां पर पहले से कुछ अन्य लोग भी नहा रहे थे। पांचों दोस्त नहाने के लिए नहर में उतरे। 
विज्ञापन


पानी का बहाव तेज होने पर सईद, शाहजीब और तस्लीम बहने लगे। मोहम्मद इस्लाम और शगीर किनारे पर होने के कारण खुद ही बाहर निकल आए। नहर में बह रहे तीनों दोस्तों को बचाने के लिए लोगों से मदद मांगी। मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी की मदद से शाहजीब और तस्लीम को बाहर निकाल लिया। मगर मोहम्मद सईद नहर में बहता चला गया। 

कुछ ही देर में युवक के नहर में बहने का शोर मचा तो भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। रमनगरा चौकी प्रभारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसएसबी के जवान भी आ गए। हादसे की जानकारी की गई। रमनगरा चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश को एसएसबी की मोटरबोट मंगाई गई है। अभी कुछ पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें