फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और एटीएम के बाहर कतार बरकरार

Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बैंक और एटीएम के बाहर कतार बरकरार
विज्ञापन

विज्ञापन


 बैंकों से नकदी पाने की जद्दोजेहद कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को भी बैंकों में  लाइन लगी रही। शहर के कई एटीएम बंद रहे, जो खुले भी उनमें लंबी कतार देखी गई। वहीं आईडीबीआई बैंक ने वेतनभोगियों को भुगतान के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की है। स्टेट बैंक, एचडीएफसी, आईडीबीआई, इंडियन बैंक के एटीएम खुले रहे जबकि एक्सिस, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बैंकों से भुगतान तो हुआ लेकिन 24 हजार के सापेक्ष 10 या पांच हजार रुपये ही लोगों को मिल सके। इसके अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक की कनेक्टिविटी फेल होने से पूरे दिन लोग भुगतान मिलने का इंतजार करते रहे। बैंकों में पहुंच रही करेंसी मांग के अनुरूप न होने के कारण भीड़ कम नहीं हो पा रही है जिससे किल्लत बनी हुई है। जानकारों का मानना है कि यह स्थिति अभी कुछ दिन और बनी रहेगी।
आईडीबीआई ने खोला वेतन भुगतान काउंटर
नौकरी पेशा लोगों को वेतन का भुगतान लेने के लिए अब ज्यादा लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। स्टेडियम रोड स्थित आईडीबीआई बैंक ने वेतनभोगी अधिकारी कर्मचारियों के लिए अलग से भुगतान काउंटर की व्यवस्था की है। 
विज्ञापन

उपडाकघर में चार दिन से कैश नहीं
बीसलपुर। कटरा बाजार स्थित उपडाकघर में चार दिन से कैश नहीं है इससे उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। उपडाकपाल नंद किशोर ने बताया कि चार दिसंबर तक मुख्य डाकघर से कैश मिलता रहा। इसके बाद से मुख्य डाकघर से कैश मिलना बंद हो गया। कैश न होने से रोजाना उपभोक्ता मायूस होकर लौट जाते हैं। उधर बैंकों व एटीएम में भी भीड़ कम नहीं हो पा रही है। सुबह से लाइन में लगे लोगों को मात्र चार या पांच हजार रुपये ही मिल पा रहे हैं इससे अगले दिन वह पुन: लाइन में लगने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर की पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, ओरियंटल बैंक, केनरा बैंक, जिला सहकारी बैंक शाखा शाहगढ़ में बृहस्पतिवार को कैश न होने से ग्राहकों को भुगतान नहीं हो सका। पंजाब एंड सिंध में बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश सपाप्त होने पर अपराह्न से भुगतान नहीं हुआ। भुगतान न होने से ग्राहकों में रोष देखा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें