फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम बनेंगे उपभोक्ताओं का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वेतन संशोधन समेत अन्य मांगों को लेकर बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी और एक फरवरी को पूर्णतया बैंक का कार्य ठप कर हड़ताल का ऐलान किया है। दो दिन हड़ताल होने के बाद तीसरे दिन दो फरवरी को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में उपभोक्ताओं को तीन दिन बैंकों के बंद होने से दिक्कत आना तय है। इसको देखते हुए बैंक अधिकारियों ने रुपये को लेकर आने वाली दिक्कत दूर करने को रणनीति बनाई है। सभी बैंकों के एटीएम में पर्याप्त कैश की व्यवस्था करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक, बैक ऑफ बड़ौदा, बैक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसी बैंक, इंडियन बैंक, विजया बैंक, जिला सहकारी बैंक सहित लगभग जिले में 170 बैंक हैं। अपनी मांगों को लेकर बैंककर्मी 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान बैंक के सभी कार्य ठप रहेंगे। इसमें करीब 300 करोड़ का लेनदेन ठप होने का अनुमान है। दो फरवरी को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेेंगे। हड़ताल होने पर बैंक अधिकारियों ने सभी शाखाओं के एटीएम मशीनों में पर्याप्त कैश डालने की व्यवस्था बनाई है। ताकि उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सके। उनको रुपये के लिए भटकना न पड़े। शहर के चार किमी के दायरे में विभिन्न बैंकों के 65 एटीएम हैं, जबकि जिले में लगभग 260 एटीएम । अब तीन दिन यही उपभोक्ता का सहारा बनेंगे। एटीएम में कम से कम दो लाख और अधिक से अधिक आठ लाख रुपये कैश डाला जाता है। हालांकि इससे दोगुना कैश उपभोक्ता बैंक के माध्यम से निकालते हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि तीन लगातार बैंक बंद होने से एटीएम भी किस हद तक कामयाब हो पाएंगे। एसडीएम एमएम प्रसाद ने बताया कि दो दिन की हड़ताल है। इसके साथ ही दो फरवरी का रविवार पड़ रहा है। उपभोक्तओं के लिए एटीएम में कैश उपलब्ध रहेगा। तीन फरवरी को नियमित रूप से बैक खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें