बैंक ऑफ इंडिया ने शुरू की माइक्रो एटीएम वैन
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
नोट बंदी के चलते भुगतान से राहत दिलाने को बैंक ऑफ इंडिया ने नई पहल करते हुए माइक्रो एटीएम वैन शुरू की है। जीएम बीके मोहंती ने झंडी दिखाकर इसे क्षेत्र में रवाना किया। माइक्रो एटीएम वैन से बैंक के खाता धारक नकदी निकालने के साथ जमा भी कर सकेंगे साथ ही मौके पर ही खाता भी खोला जा सकेगा।
पांच और एक हजार के नोट के चलन पर रोक के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हो रही है। छोटी छोटी जरूरतों के लिए नकदी निकालने को गांव से शहर कस्बों में आना पड़ रहा है। ऐसे में बैंक ऑफ इंडिया ने माइक्रो एटीएम वैन की शुरूआत की है। जिले में दो वैन प्रारंभ की गई हैं। इस वैन में बैंक मित्र हैंडहैल्ड मशीन, कैश एवं फार्म आदि लेकर मौजूद रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचने पर बैंक के खाता धारक एटीएम कार्ड एवं बिड्राल आदि से एक बार में 2500 रुपये तक निकाल सकते हैं और 10 हजार रुपये जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आधार कार्ड के आधार पर मौके पर ही नया खाता खोलकर भी धनराशि जमा की जा सकती है। बैंक की यह सेवा 30 दिसंबर तक लागू रहेगी और वैन ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करेगी। बैंक की इस अनूठी सेवा का शुभारंभ बैंक के एनबीजी नार्थ-2 के महाप्रबंधक बीके मोहंती ने वैन को झंडी दिखाकर किया। उन्होंने बताया कि बैंक की इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और उन्हें नकदी निकालने को शहर कस्बों में नहीं दौडना होगा। इस मौके पर आचलिक प्रबंधक एके मिश्रा, मुख्य प्रबंधक एके गोयल, वाईएस असवाल, जीपी सिंह, एसके अहिरवार, अक्षय सिंह, अंशु जौहरी, ललित कोहली, उमेश जायसवाल, विकास सिंह, रियाज अहमद, राजीव त्रिपाठी सहित कई लोग थे।