किसानों के करीब 18 हजार किसानों ने संशोधित फसल बीमा योजना के तहत रबी की फसल का बीमा कराया था। इसके लिए किसानों से 1.20 करोड़ की प्रीमियम जमा कराई गई थी। पिछले दिनों फरवरी माह में हुई ओलावृष्टि और बारिश से जिले में किसानों की लगभग 70 प्रतिशत फसल नष्ट होने पर कृषि विभाग ने बीमा कंपनी से संपर्क कर सर्वे कराया था। इसमें जिले के बीमा कराने वाले 15848 किसानों को चिंहित किया गया। सर्वे रिपोर्ट के आधा पर बीमा कंपनी ने किसानों की नुकसान की भरपाई के लिए 12 करोड़ 34 लाख 03 हजार 326 रुपये स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत धनराशि जिले की 13 बैंकों को उपलब्ध करा दी गई हैं। बीमा कंपनी से धनराशि प्राप्त होने की सूचना पर डीएम ने सभी बैंकों को पत्र भेजकर फसल बीमा की राशि जल्द किसानों के खातों में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं।
सहकारी बैंक ने भेजी धनराशि
फसल बीमा कराने के मामले में जिला सहकारी बैंक सबसे आगे हैं। सहकारी समितियों और सहकारी बैंक के माध्यम से सर्वाधिक 12837 किसानों का फसल बीमा कराया गया था। इन किसानों को 9.05 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक अनुराग अवस्थी ने बताया बीमा कंपनी से प्राप्त सभी धनराशि किसानों के खातों में भेज दी है।
फसल के नुकसान के सर्वे में फसल बीमा कराने वाले 15848 किसानों को बीमा कंपनी ने चिंहित किया था। इन किसानों को बीमा के रूप में 12.34 करोड़ की धनराशि बैंकों को मिल गई है। संबंधित किसानों के खातों में जल्द धनराशि पहुंच जाएगी।
ओएन सिंह, डीएम