फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार से फिर चलेगा अतिक्रमण पर हथौड़ा

Fri, 26 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मार्गों पर अतिक्रमण हटाने को नगरपालिका ने सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में दस दिन पूर्व अभियान शुरू किया था। प्रथम चरण में स्टेशन से कोतवाली तक चले अभियान में कई दिग्गजों की दुकानें व नालों से अतिक्रमण हटाया गया। उम्मीद की जा रही थी अब चूड़ी वाली गली और शहर की नाक कहे जाने वाले रामस्वरूप पार्क से अतिक्रमण हटेगा लेकिन प्रशासन ने प्रथम चरण का काम पूरा होने की बात कहकर काम रोक दिया।
विज्ञापन

अभियान बंद होने से शहर में तरह तरह की चर्चाएं होने लग। लोग अभियान बंद होने के पीछे राजनीतिक दबाव होना मान रहे हैं। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया अभियान बंद नहीं हुआ है। प्रथम चरण में दस दिन तक लगातार अभियान के कारण पुलिस एवं प्रशासनिक कार्य लंबित हो गए थे। दो दिन का विश्राम दिया गया है। शनिवार से जेपी रोड पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए शहर में मुनादी कराई जा रही है। अभियान चलाने से पूर्व सड़क की नाप कर चूने से निशान लगाया जाएगा ताकि व्यापारी खुद अपना अतिक्रमण हटा लें। ऐसा न करने पर प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।

रामस्वरूप पार्क की भी होगी सफाई
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शासन के निर्देश पर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शहर के प्रत्येक मार्ग एवं गलियों को साफ कराया जा रहा है। इसमें चूड़ी वाली गली हो या रामस्वरूप पार्क अतिक्रमण जहां होगा वहां से जेसीबी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें