बैंक के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत संगठन।
पीलीभीत। चार सूत्री मांगों को लेकर रविवार को बैंक कर्मचारियों ने बैज लगाकर प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर आज से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी।
तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर रविवार को जिले की सभी बैंकों में पूरे दिन काम हुआ। अपनी मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में बैंक कर्मचारी भारतीय स्टेट बैंक के होम लोन सेंटर पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर विरोध जताया। जिला संयोजक ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, वह लोग आगे भी आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में विकास गौर, विकास रावत, रमेश कुमार, शिवाली, पूनम गौतम, ममता, पंकज कुमार, ऋतिक, इंद्रपाल, विनोद राठौर, दीपक और विवेक समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे।