अमरिया। गांव बांसखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दो दिन से मकान अंदर से बंद था। महिला का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
गांव निवासी बानो (60) पत्नी जलालुद्दीन मकान में अकेली रहती थीं। उनके पति की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां थीं। इकलौते पुत्र की भी हादसे में मौत हो चुकी है। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी और वे अपनी ससुराल में रहती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बानो को मंगलवार को आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद लगातार दो दिन बारिश होने के दौरान वह दिखाई नहीं दीं। शनिवार को गली से गुजर रहे राहगीरों को मकान से दुर्गंध आई।