फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसंडा और दियूरिया में बनेंगे फायर सब स्टेशन

Fri, 30 Jan 2015 12:07 AM IST
बिलसंडा/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा और दियूरिया क्षेत्र के लोेगों के लिए फायर सर्विस के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भाजपा विधायक की पहल पर फायर सब स्टेशन बनाने को शासन ने बिलसंडा थाना और दियूरिया कोतवाली में जमीन के प्रस्ताव मांगे है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने बिलसंडा और दियूरिया कलां के लिए फायर सब स्टेशन के लिए प्रयास किए थे। इस पर शासन ने स्वीकृति देते हुए जमीन के प्रस्ताव मांगे थे। शासन के निर्देश पर बिलसंडा थानाध्यक्ष राजेश यादव ने थाने में जगह न होने के कारण नगर से सटे गांव में जमीन तलाशना शुरू किया।

 इसपर ग्राम पंचायत हेमपुर के मजरा बिहारीपुर एक एकड़ जमीन उपलब्ध होने पर उन्होंने प्रधान को बुलाकर प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया है।  वहीं दियूरिया कोतवाली में पर्याप्त स्थान होने की जानकारी पहले ही भेजी जा चुकी है। बिलसंडा और दियूरिया कलां में फायर सब स्टेशन बन जाने से दोनों थाना क्षेत्रों के करीब ढाई सौ गांवों को सहूलियत मिलेगी। एसओ ने बताया प्रधान से जमीन का प्रस्ताव तैेयार कराकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब स्टेशन बनने से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी हमेशा यहां उपलब्ध रहेगी जिससे अग्निकांडों पर नियंत्रण करने में सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें