फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण के लिए मतपत्रों की बंडलिंग शुरू

Sun, 04 Oct 2015 10:47 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण के प्रत्याशियों की संख्या निर्धारित होने के बाद अब प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान के लिए बूथ के अनुसार मतपत्रों की बंडलिंग शुरू कराई गई है। वहीं मतपेटियों की मरम्मत कर गिनती कराई जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए नौ अक्तूबर को मतदान होना है। इसके लिए आठ अक्तूबर को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। मतदान कर्मियों को बूथ के अनुसार चुनाव सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने काम तेज कर दिया है। पहले से तैयार हो चुकी सामग्री के साथ बूथ के मतदाताओं और वार्ड में प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार मतपत्रों की गिनती कराकर पैकिंग कराई जा रही है। रविवार को ट्रेजरी में मरौरी और बरखेड़ा ब्लाक के लिए अलग अलग मतपत्रों की बंडलिंग का काम शुरू कराया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि बंडलिंग पूरा होने तक काम चलता रहेगा। मतपत्रों की पैकिंग के बाद उन्हें बूथ बार व्यवस्थित कर डबल लॉक में रखा जाएगा। इस मौके पर मरौरी ब्लाक के आरओ जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा और बरखेड़ा के आरओ सहायक निदेशक मत्स्य संजय यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें