फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएचसी दियोरिया में मरीजों को जल्द मिलेगी एक्सरे की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया। एक्सरे के लिए बीसलपुर या बिलसंडा सीएचसी के चक्कर काट रहे क्षेत्र के मरीजों को जल्द ही दियोरिया कलां सीएचसी में इसकी सुविधा मिलेगी। चिकित्सकों ने जुलाई में एक्सरे मशीन के संचालन का दावा किया है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दियोरिया कलां में अभी एक्सरे की सुविधा नहीं है। एक्सरे के लिए मरीजों को बीसलपुर व बिलसंडा के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसको लेकर कई बार क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को एक्सरे सुविधा शुरू कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अब जुलाई से लोगों को एक्सरे की सुविधा सीएचसी पर ही मिलने लगेगी।
बताया जा रहा है कि सीएचसी में एक्सरे मशीन लगाई जा रही है। डाॅ. अनुपम जायसवाल ने बताया कि एक्सरे मशीन का पूरा सेटअप जुलाई तक लग जाएगा। मुख्यालय से निर्देश मिलते ही एक्सरे की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें